WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर में 125 ग्रामीणो की स्‍वास्‍थ्‍य जांच की गयी

लातेहार। जिले के चंदवा प्रखंड के  राजकीय कृत मध्य उच्च विद्यालय, दामोदर परिसर में रविवार को स्वर्गीय डॉ  रमेश शरण (पूर्व कुलपति, विनोबा भावे विश्वविद्यालय) की स्मृति में आरशरण संस्था के तत्‍वावाधान में नि : शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 125 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई. इनमें से 20 से अधिक परहिया समुदाय (पीवीटीजी )के सदस्य शामिल थे. शिविर में वजन माप, रक्त, हीमोग्लोबिन, मधुमेह, बीपी, जुखाम, बुखार खांसी, मलेरिया की जांच की गयी. तत्काल चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाइयां दी गईं.  शिविर में पाया गया कि पीवीटीजी समुदाय में कुपोषण गंभीर है. कमजोरी व त्वचा रोगों से पीड़ित हैं, आंख, दांत, गला, कान व स्वास्थ्य जांच कर सभी को ग्लूकोज़, ओआरएस, कैल्शियम, आयरन सप्लीमेंट और हेल्थ टॉनिक उपलब्ध कराया गया. शिविर में सेवानिवृत अस्‍पताल उपाधीक्षक, लातेहार अखिलेश्वर प्रसाद, उनकी पत्नी पुष्पा देवी, डॉ अलीशा टोप्पो, उनके पति आलोक टोप्पो, डॉ अमर नाथ प्रसाद (सेवानिवृत्त चिकित्सा पदाधिकारी) उनकी पत्नी रीना देवी एवं कमला देवी, मुजाहिद खान डी.एमएलटी अरमान एक्स-रे तकनीशियन ने सेवाएं दी. शिविर संचालन में मुजाहिद आलम (बालूमाथ) नागेंद्र कुमार, अरमान और रेहान (चंदवा) ने सक्रिय सहयोग दिया. पंजीकरण कार्य आरशरण संस्था की सदस्य उषा कुमारी और स्वयंसेवक जीदन टोपनो, शिक्षक रंथु उरांव, आंगनबाड़ी सेविका सनिचरीया देवी, सहिया मुनीता देवी ने संभाली. शिविर के आयोजक समन्वयक आर शरण संस्था के प्रबंधक नेहा प्रसाद ने कहा कि डॉ. रमेश शरण सदैव ग्रामीण और वंचित समुदायों के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते रहे. उनका मानना था कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान या रोजगार प्राप्त करना नहीं बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना भी है. पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने शिविर लगाकर ग्रामीणों को ईलाज और दवा उपलब्ध कराने के लिए आरशरण संस्था के प्रबंधक नेहा प्रसाद, चिकित्सकों और उसकी पुरी टीम को साधुवाद दिया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!