WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

जनगणना प्रशिक्षण मेंं फील्‍ड ट्रेनरो को दी गयी डाटा संग्रहण की जानकारी

लातेहार। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित फील्ड ट्रेनरों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरा दिन रविवार को डीआरडीबी सभागार में अपर समाहर्ता रामा रविदास की उपस्थिति में संपन्न हुआ. प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई. उन्‍हें  डाटा संग्रहण की प्रक्रिया से अगवत कराया गया. इसके अलावा प्रपत्रों के सही ढंग से भरने, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा जनगणना कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उपायों पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया. अपर समाहर्ता ने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की महत्ता बताते हुए इसे अत्यंत जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े ही भविष्य की योजनाओं के निर्माण का आधार होते हैं. इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, प्रशिक्षक सन्नी आनंद, सांख्यिकी अन्वेषक, जनगणना कार्य निदेशालय झारखंड रांची, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, एवं फील्ड ट्रेनर उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!