mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर भाजपा ने की सफाई व माल्यार्पण

लातेहार। बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लातेहार जिला इकाई की ओर से जिले भर में महापुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष सफाई अभियान का आयोजन किया गया.  भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम आदिवासी महानायक बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संदेश देता है।

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

कार्यक्रम के जिला संयोजक राकेश दुबे सहित भाजपा के सभी सम्मानित पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से प्रतिमाओं की सफाई के साथ माल्यार्पण किया गया। पंकज सिंह ने बताया कि शाम करीब 5 बजे के समय सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन कर उनकी स्मृति को नमन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय ऐतिहासिक है और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेता इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के कार्य में जुटे हुए हैं। साथ ही जनजातीय समुदायों के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक राकेश दुबे, लातेहार विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश पांडे, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु गुप्ता, नगर सांसद प्रतिनिधि आनंद सिंह, नगर महामंत्री उत्तम कुमार, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, नगर मंडल उपाध्यक्ष सोनू सिंह और अमर विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!