लातेहार/रांची। रांची में आयोजित भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में लातेहार जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने भाग लिया. इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का स्वागत और अभिनंदन किया. बैठक में लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश राम, प्रदेश मंत्री सह लातेहार जिला संगठन प्रभारी मनीर उरांव, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, नीलम देवी, गढ़वा प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह तथा नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक को संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, पार्टी को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने पर विचा विमर्श किया गया. प्रदेश स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी के माध्यम से संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया.