लातेहार। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे ने देश के नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह केवल राधाकृष्णन जी की जीत नहीं है, बल्कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की विजय है. जिन्होंने संगठन के मूल्यों और सिद्धांतों को देशभर में मजबूती प्रदान की है. राकेश दुबे ने कहा कि एक जमीनी कार्यकर्ता को देश के इतने महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर बैठते देखना गर्व की बात है. यह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा केवल सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि एक विचारधारा और सेवा के संकल्प के साथ कार्य करती है.
Advertisement
उन्होंने कहा कि राधाकृष्णन जी का राजनीतिक जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का आदर्श उदाहरण रहा है.उन्होंने विश्वास जताया कि राधाकृष्णन का अनुभव और नेतृत्व देश को संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और लोकतांत्रिक प्रणाली को और सशक्त करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. राकेश दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूरे नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय पार्टी की मजबूत लोकतांत्रिक परंपरा को दर्शाता है.