लातेहार। भाजपा, लातेहार ने 19 मार्च की संध्या समाहरणालय मोड़ पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. पुतला दहन कार्यक्रम अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंशी यादव ने दी. श्री यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विधानसभा में खड़े हो कर सनातन और हिंदु पूजा को ले कर अमर्यादित बयान देते हैं. यह बहुत ही शर्मनाक और अमर्यादित है. उन्होने कहा कि मख्यमंत्री सनातन व हिंदु विरोधी है. उन्होने कहा कि सबसे ज्यादा पूजा भारत में होती है लेकिन टैलेंट चीन व जापान में अधिक होती है.
नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने भी मुख्यमंत्री के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होने कहा मुख्यमंत्री को भारत छोड़ कर जापान चले जाना चाहिए. उन्होने कहा कि मुख्यमंंत्री को हिंदु व सनातन आस्था का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होने कहा कि अगर मुख्यमंत्री अगर नहीं चेते तो भाजपा सड़क से ले कर संसद तक आंदोलन करेगी.
राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि झारखड में भी अब सनातन व हिंदु धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. एक मुख्यमंत्री हो कर ऐसा बयान देना कहीं से भी ठीक नहीं है.जिला महामंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अमलेश सिंह, मुकेश कुमार पांडेय, विवेक चंद्रवंशी, राजीव रंजन पांडेय, विष्णु देव प्रसाद गुप्त आदि मौजूद थे.