WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

आयुष ने किया प्रखंड स्‍तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

258 मरीजों का हुआ उपचार

लातेहार। जिला आयुष विभाग के द्वारा गुरुवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने फीता काटकर किया. मौके पर नगर पंचायत अध्‍यक्ष ने कहा कि आयुष चिकित्‍सा पद्धति में आयुर्वेद, यूनानी, होम्‍योपैथी और योग तथा प्राकृतिक चिकित्‍सका संगम है. यह एक विश्‍वनीय चिकित्‍सा पद्धति है. यह न केवल रोग का इलाज करता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करता है. इस अवसर पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश,  मुकेश पांंडेय, आयुष चिकित्सक डॉ. परमहंस प्रसाद, कैम्प प्रभारी डॉ. कुमारी अपूर्वा, डॉ. कुमार सागर, डॉ. हिदायत हुसैन अंसारी तथा डॉ. नौशाद आलम सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. शिविर में कुल 258 मरीजों का जांच व उपचार कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया. लोगों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी और उन्‍हें नियमित योग करने की सलाह दी गई. कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से आदिम व जनजातीय किशोरियों के बीच माहवारी से संबंधित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की जानकारी दी गई. कुल 25 किशोरियों को अंडरगारमेंट्स एवं सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया.  जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ओम प्रकाश ने बताया  असंतुलित आहार और अनियमित जीवनशैली के कारण जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या बढ़ रही है. इसके समाधान के लिए आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी पद्धति से इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!