mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

जयंती पर भाजपाइयों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को याद किया

लातेहार। महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय, लातेहार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। इस अवसर पर दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश तथा शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के नारे को आज भी प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन त्याग, सादगी और देश सेवा की अनूठी मिसाल है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री बंसी यादव, विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, मन की बात संयोजक राजीव रंजन पांडे, नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, नगर मंडल महामंत्री उत्तम कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य आनंद सिंह सहित कई कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने सभी से आह्वान किया कि हमें महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर देश और समाज की सेवा के लिए कार्य करना चाहिए।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!