लातेहार। लोकहित अधिकार पार्टी (एलएपी) की एक बैठक स्थानीय द कार्निवाल होटल में आयोजित की गयी. बैठक में की अध्यक्षता जिला संयोजक बलराम प्रसाद साहू ने की. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद, प्रधान महासचिव कुंज बिहारी साव एवं प्रदेश महासचिव अशोक प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद थे.
Advertisement
rani
बैठक में संगठन के विस्तार पर लंबी चर्चा की गयी. प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में लोकहित अधिकार पार्टी का प्रखंड स्तरीय कमिटि का गठन किया जायेगा. उन्होने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष राजू रंजन प्रसाद के सहमति से जिला संयोजक बलराम प्रसाद साहू अगले एक सप्ताह में जिला संयोजक मंडली की घोषणा करेगें.
Advertisement
जिला संयोजक मंडली के सदस्य अलग-अलग प्रखंडों के प्रभारी होंगे और उन्हें के पर्यवेक्षण में प्रखंड स्तरीय कमिटि का गठन किया जायेगा. उन्होने संगठन हित में एकजुट हो कर कार्य करने की अपील की.
Advertisement
बैठक में धर्मेंद्र साह, शंंभू प्रसाद, कमलेश कुमार, महेश प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, जनार्दन कुमार, निर्मला देवी, संतोष गुप्ता, नरेश प्रसाद, मथुरा प्रसाद, प्रमोद साव, संजय प्रसाद, मोतीलाल प्रसाद, शत्रुध्न प्रसाद, राजेश प्रसाद, विजय शंकर, प्रकाश मोहन अग्रवाल, सतीश साहू, रंजीत कुमार, कन्हाई प्रसाद, गोपाल प्रसाद व अरविंद साहू आदि मौजूद थे.