alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंड

सीआरपीएफ के 87 वें स्‍थापना दिवस पर रक्‍तदान शिविर का आयोजन

लातेहार। प्रखंड कार्यालय स्थित सीआरपीएफ 11 वीं बटालियन के मुख्‍यालय में सात मार्च को सीआरपीएफ के 87 वें स्‍थापना दिवस पर रक्‍तदान शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर 11 वीं बटालियन के कमाडेंट यादराम बुनकर ने स्‍वयं रक्‍तदान किया और अन्‍य जवानों को भी रक्‍तदान के लिए प्ररित किया.  उन्‍होने कहा कि रक्‍तदान महादान है. आपके द्वारा किये गये रक्‍तदान से किसी की जान बच सकती है. उन्‍होनेक हा कि यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है. रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और न ही उसे बनाया जा सकता है. यह केवल इंसानों के द्वारा दान कर ही संग्रह किया जा सकता है. उन्‍होने कहा कि सीआरपीएफ हमेशा मानवीय मूल्‍यों की रक्षा करने के लिए आगे रहता है. क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा देने के लिए सीआरपीएफ सामाजिक दायित्‍वों के निवर्हन में भी आगे रहता है. अक्‍सर सीआरपीएफ के जवान लोगों की मदद के लिए रक्‍तदान करते हैं. इसी तरह मानव सेवा के संकल्प के साथ रक्तदान किया गया. समाचार लिखे जाने तक 23 जवान रक्‍तदान कर चुकेे थे. मौके पर  वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एसजी) डॉ० अमूल्या कूजुर,  द्वितीय कमान अधिकारी पितवास पंडा, उप कमांडेंट मुकेश कुमार, शुभम विवेक, सहायक कमाडेंट ललन कुमार रंजन, निरीक्षक वतनचंद एवं कैंंप जवानों ने रक्तदान कार्यक्रम में भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button