mahesh singh banner new nn
बालुमाथराज्‍य

सीसीएल के मगध में रक्तदान शिविर का आयोजन, 107 यूनिट रक्‍त संग्रह

बालूमाथ (लातेहार)।  बालूमाथ प्रखंड में संचालित सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड के मगध जीएम ऑफिस में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान 107 लोगों ने रक्तदान किया. रक्तदान करने वाले में मुख्य रूप से मगध के परियोजना पदाधिकारी सदाला सतनारायण सहित सीसीएल कर्मी, आउटसोर्सिंग कंपनी वीपीआर के कर्मी एवं ग्रामीणों शामिल हैं. रक्तदान के पश्चात विभानाथ ने प्रमाण पत्र भी दिया.

विज्ञापन

मौके पर विभानाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मगध महाप्रबंधक नृपेन्द्रनाथ के दिशा निर्देश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. यह रक्त जरूरतमंद लोगों को दी जाएगी ताकि उसकी जीवन बचाया जा सके. जागरूकता के लिए इस तरह के रक्तदान शिविर का आयोजन होना समाज के हित में है. मौके पर परियोजना पदाधिकारी सदाला सत्यनारायण, माइंस मैनेजर राकेश कुमार, दिग्विजय कुमार, शंभूनाथ, राजीव सिन्हा सहित कई लोग मौजूद रहे.

Advertisement
Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!