लातेहार। विश्व रक्तदाता दिवस (14 जूूून) के अवसर पर 27 जून पूर्वाहृन 11 बजे रक्त केंद्र (ब्लड बैंक) लातेहार परिसर में रक्तदाता सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा. इस आशय की जानकारी ब्लड बैंक की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा धर्मशीला चौधरी ने दी. ब्लड बैंक के लैब टेक्निशियन बिनय कुमार सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक जिन रक्तदाताओं ने दो या दो अधिक बार रक्तदान किया है, ऐसे 25 रक्तदाताओं को सम्मानित किया जायेगा. चिकित्सा पदाधिकारी ने समय पर पहुंच कर सम्मान ग्रहण करने की अपील की है. उन्होने कहा कि रक्तदाताओं के पुनित सहयोग के कारण ही ब्लड बैंक में रक्त संग्रह हो पाता है और जरूरतमंदों को मिल पाता है.