लातेहार। झारखंड ग्रासरूट इनोवशन इंंर्टनशीप स्कीम के तहत शहर के बनवारी साहू कॉलेज की छात्राओं ने ट्रेडिशनल नॉलेज एंड और रूरल इनोवेशन रिपोर्ट के लिए सदर प्रखंड के हेठ पोचरा पंचायत के जाराम गांव का दौरा किया. इसका नेतृत्व अनुप्रिया कुमारी ने किया. टीम में रानी कुमारी, प्रीति कुमारी व नेहा कुमारी शामिल थी. टीम ने इंजीनियरिंग नवाचार, कृषि के नए तरीके, वन उत्पादन के उपयोग पारंपरिक औषधीय पौधों की सुरक्षा के लिए उपाय, हस्तशिल्प सामूहिक संसाधन के प्रबंधन के तरीके विषयों पर गांव के घरों में जाकर नवाचार ढूंढने का प्रयास किया. इस विषय पर पारंपरिक औषधीय के गुण एवं ग्रामीण जनता के लाभ विषय पर खोज करने का प्रयास किया. महाविद्यालय के मेंटर नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि टीम गांव के जमीनी हकीकत जानने का प्रयास कर रही है. उन्होने उनके कार्यों पर संतोष व्यक्त किया.