बरवाडीह (लातेहार) । स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी (यक्ष्मा) रोग से ग्रसित मरीजों के बीच सीसीएल के सहयोग से आहार कीट का वितरण किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर के साथ विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह (पिंटू), प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मंटू कुमार, यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्यवक विजय बहादुर सिंह समेत अन्य अतिथियों ने शिरकत किया. कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 से अधिक सीसीएल के सहयोग से आहार कीट के रूप में चना, दाल, गुड, रिफाइन और बादाम समेत कई पौष्टिक तत्व से भरे सामग्री उपलब्ध कराई गई. प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी डॉ मंटू कुमार ने बताया की टीबी रोग से ग्रसित मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने को लेकर सीसीएल समिति विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से मरीज को आहार कीट उपलब्ध प्रत्येक माह कराया जाता है. टीबी रोग से ग्रसित मरीजों की नियमित निगरानी हमारी स्वास्थ्य विभाग की टीम के माध्यम से की जाती है. जिला परिषद संतोषी शेखर झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग के माध्यम टीबी रोग के साथ-साथ गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों के देखरेख और उन्हें सरकारी सहायता उपलब्ध कराने को लेकर कई योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहें है. यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्यवक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से कहीं बेहतर हो चुकी है और गांव की भी चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत करने का काम राज्य की सरकार कर रही है. कार्यक्रम के दौरान मौके पर ब्लॉक मैनेजर विनीता कुमारी, बीपीएम ओम प्रकाश गुप्ता, अर्चना सिंह, हरीश सिंह,मनोज सिंह, चंदन पासवान समेत अन्य लोग मौजूद थे.