mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
झारखंडलातेहार

चैती नवरात्र पर गायत्री मंत्र जाप एवं हवन पूजन का शुभारंभ

लातेहार। चैती नवरात्र के अवसर पर अखिल भारतीय गायत्री परिवार, लातेहार द्वारा चंदनडीह प्रज्ञा कुंज में गायत्री मंत्र जाप, पूजन एवं संकल्प हवन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस आयोजन का संचालन पुजारी दिलेश्वर यादव ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार श्रद्धा और भक्ति के साथ किया. कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं सहयोगी मित्रों ने मिलकर नवरात्र संकल्प, हवन एवं पूजन में भाग लिया. पुजारी दिलेश्वर यादव ने बताया कि नवरात्र केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि यह नववर्ष विक्रम संवत का प्रारंभ भी है, जिसे पृथ्वी के जन्मदिन के रूप में भी माना जाता है. यह माँ दुर्गा की आराधना का विशेष समय है. उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस दिन भगवान राम तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी की जयंती भी मनाई जाती है, जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है. मौके पर भोला प्रसाद, उर्मिला, अनीता देवी, सुनीता देवी, सावित्री देवी, वीरेंद्र प्रसाद और देवेंद्र प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!