mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

मनरेगा की अपूर्ण योजनाओं को 15 दिनों में पूरा करें: डीसी

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने 15 दिनों में मनरेगा की अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया है. उपायुक्त श्री गुप्ता मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियो के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे. उपायुक्त ने जिले में संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पेंशन स्वीकृति, भुगतान की स्थिति, लंबित आवेदनों के निष्पादन एवं लाभुकों के आधार और बैंक लिंकिंग से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी ली. सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना , वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन भुगतान सुनिश्चित किया जाए एवं लंबित आवेदनों का निपटारा शीघ्र किया जाए. मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में मानव दिवस, बिरसा हरित ग्राम योजना, जॉब कार्ड वेरीफिकेशन, एरिया ऑफिसर एप, रिजेक्टेड ट्रांजैक्शन, एनआरएम एक्सपेंडिचर, सोशल ऑडिट, जिओ टैगिंग एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रखंडवार जानकारी लेते हुए आगामी 15 दिनों में सभी अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का कार्य समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभुकों को योजनाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, स्वीकृत योजनाओं की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. जिओ टैगिंग एवं मनरेगा की विस्तारपूर्वक समीक्षा कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य की गति तेज करने तथा लाभुकों से नियमित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंड यह सुनिश्चित करें कि सभी पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से प्राप्त हो. उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी और सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी जुड़े थे.

 

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!