file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंड

सीसीएल के मगध-संघमित्रा क्षेत्र में राजभाषा माह-2026 का समापन, विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित.

बालूमाथ (लातेहार)।  सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के मगध संघमित्रा क्षेत्र में राजभाषा माह-2026 के समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देना तथा अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता एवं अभिरुचि को प्रोत्साहित करना था. समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत के साथ हुआ. इसके बाद राजभाषा माह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए. आयोजकों ने इस पहल के माध्यम से प्रतिभागियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और हिंदी भाषा के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया. प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों की भागीदारी ने राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के प्रति उनकी रुचि को भी प्रदर्शित किया. वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से कर्मचारियों को हिंदी में अपने विचार व्यक्त करने, लेखन कौशल विकसित करने तथा राजभाषा संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर मिलता है. राजभाषा माह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं और समापन समारोह के जरिए हिंदी भाषा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने पर जोर दिया गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!