WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

भाजपा के वरीय नेता के निधन पर शोक

लातेहार।  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार दत्ता का मंगलवार की शाम तकरीबन चार बजे निधन हो गया. दिवंगत दत्ता जिले के चंदवा प्रखंड मुख्‍यालय के श्रीराम चौक निवासी थे. वे 60 वर्ष के थे और लंबे समय से असाध्य बीमारी से जूझ रहे थे. निधन के बाद मंगलवार रात कोलकाता में उनका अंतिम संस्कार किया गया. अपने पीछे वे परिवार में दो पुत्रियों को छोड़ गए हैं. दत्ता के निधन की खबर मिलते ही भाजपा संगठन और स्‍थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. सांसद कालीचरण सिंह, विधायक प्रकाश राम, भाजपा जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्‍यक्ष राकेश कुमार साहू, जिला महामंत्री अमलेश सिंह व छोटू राजा, राजन तिवारी, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अमरजीत सिह, विशाल चंद्र साहू, पिंटू रजक, प्रमोद कुमार, आनंद सिंह, ध्रुव पांडेय, राजीव रंजन पांडेय, विष्‍णुदेव प्रसाद व मुकेश कुमार पांडेय आदि ने शोक प्रकट किया है. इसके अलावा चंदवा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रिकी वर्मा, राजकुमार पाठक, अमित गुप्ता, अमित शाहदेव, निर्मल शर्मा, रामबृक्ष चौधरी, दीपक निषाद, सुबोध जायसवाल, गोपाल जायसवाल, राजन भगत, राम प्रसाद साहू समेत अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!