लातेहार। जिले के कई सहायक अध्यापक अब सहायक आचार्य बनने में कामयाबी हासिल की है. लातेहार जिला सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार ने इन्हें बधाई दी है. उन्होने कहा कि पारा शिक्षकों ने अपने मेहनत के बल पर तीन-तीन परीक्षाओं को देते हुए सहायक आचार्य में कामयाबी प्राप्त की है. उन्होने सभी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
सहायक आचार्य बनने वालों में जिला कमिटी के अनूप कुमार, पवन कुमार यादव, प्रमोद यादव, अरविंद कुमार, संजीत प्रसाद व सुजीत कुमार के अलावा शिक्षकों में काली नाथ शहदेव, ललन यादव, लवकेश यादव, विनोद यादव, विनोद मिश्र, भीम प्रजापति, महेश गुप्ता, नरेश ठाकुर, उमेश यादव व विनय कुमार आदि का नाम शामिल है. जिला अध्यक्ष श्री कुमार व जिला संरक्षक अभिनव कुमार मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार अगर चाहे तो शेष बचे लगभग 50 हजार पारा शिक्षको को भी राज्य कर्मी का दर्जा दे कर अपना किया वादा पूरा कर सकती है. उन्होने कहा कि भी शिक्षक टेट और आकलन पास है और बीस वर्षों से भी ज्यादा समय से प्राथमिक शिक्षा देते आ रहे है. उन्होने आगे कहा कि अपने ढलते उम्र में कोई दूसरा मार्ग भी नहीं है. पारा शिक्षक बहुत ही कम मानदेय में भी शिक्षा देते आ रहे है ऐसे में सरकार को अब न्याय कर हमें भी राज्य कर्मी का दर्जा दे.