dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

कांग्रेस ने अध्‍यक्ष पद की प्रत्‍याशी बिलासी टोपनो को अपना समर्थन दिया

लातेहार। नगर पंचायत चुनाव में झामुमो समर्थित अध्‍यक्ष पद की प्र‍त्‍याशी बिलासी टोपनो को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है. शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्‍यक्ष कामेश्‍वर यादव ने श्रीमती टोपनो ने माल्‍यापर्ण कर उन्‍हें कांग्रेस का समर्थन देने की घोषणा की. मौके पर पूर्व अध्‍यक्ष गुंजर उरांव, विधायक प्रतिनिधि मनिका हरिशंकर यादव,  कांग्रेस जिला अध्‍यक्ष अनिता देवी, नसीम अंसारी, अमीत यादव व साजन कुमार समेंत कई कांग्रेस नेता शामिल थे. जिला अध्‍यक्ष कामेश्‍वर यादव ने कहा कि नगर निकाय में कांग्रेस अब झामुमो समर्थित बिलासी टोपनो को विजयी बनाने के लिए कार्य करेगी. उन्‍होने बिलासी टोपनो को एक योग्‍य व कुशल प्रत्‍याशी बताया और विजयी बनाने की अपील कांग्रेसियों से की. बिलासी टोपनो ने उन्‍हे अपना समर्थन देने पर कांग्रेस व कांग्रेस के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि वे कांग्रेस के विश्‍वास को टुटने  नहीं देगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button