WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के जन्‍मदिन पर पौधारोपण किया

लातेहार। लातेहार जिला युवा कांग्रेस कमिटी के तत्‍वावधान में 19 जूून को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी का जन्मदिन कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमित यादव ने किया. जन्‍म दिवस के अवसर पर कांग्रेसियों ने केट काटा और पौधारोपण कर पर्यावरण संतुुुलन का संदेश दिया और कहा कि हमें इस अवसर पर प्रकृति संरक्षण का संकल्‍प लेना चाहिए. जिला अध्‍यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं की आशा है. उन्‍होने कहा कि आज पूरा देश राहुल गांधी की ओर आश भरी निगारो से देख रहा है. उन्‍होने केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा क‍ि देश आज महंगाई व अन्‍य समस्‍याओं से त्रस्‍त हैं, जबकि देश के प्रधानमंत्री विदेशों में टॉफियां बांट रहे हैं.  मौके पर प्रदेश सचिव आफताब आलम, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर यादव, मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवी, पूर्व अध्यक्ष गूंजर उरांव, विधानसभा अध्यक्ष टिंकू बाबू, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, नगर अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव,कार्यालय प्रभारी फूलचंद यादव, मंजू देवी, मनोज पासवान, ज्योति प्रकाश दुबे, गुड्डू दुबे, दानिश, राजीव, रंजय, कुलदीप व मनोज दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!