WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबरवाडीहलातेहारलातेहार

नौ सूत्री मांगों को लेकर संवेदकों ने सीएम के नाम डीसी को सौंपा आवेदन

रॉयल्टी नियम वापस लेने व लंबित भुगतान जारी करने की मांग की

लातेहार। लातेहार संवेदक संघ के बैनर तले जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे संवेदकों ने सोमवार को संघ के अध्यक्ष राजन तिवारी की अध्यक्षता में उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्री मांगपत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में सचिव दिलीप कुमार उर्फ पवन, कोषाध्यक्ष रविकांत पासवान, रंजन प्रसाद, अशोक गुप्ता, मो. मोज्जमिल, अजय कुमार गुप्ता, मो. एहसान एवं अरविंद कुमार गुप्ता शामिल थे. ज्ञापन में संवेदकों ने नई रॉयल्टी चालान व्यवस्था को अव्यावहारिक बताते हुए इसे वापस लेने, विभिन्न विभागों में लंबित करोड़ों रुपये के भुगतान को शीघ्र जारी करने तथा निविदाओं में स्थानीय संवेदकों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की. इसके अलावा डीएमएफटी, सीएसआर और विशेष केंद्रीय सहायता (एससीए) मद की लंबित राशि का भुगतान, जिला परिषद में बाहरी जिले के निबंधन की जांच कर निरस्तीकरण तथा जिला परिषद एवं एनआरईपी की निविदाएं ऑफलाइन जारी करने की भी मांग रखी गई. संघ के सचिव पवन कुमार ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो जिले के संवेदक सरकारी विभागों की निविदाओं का बहिष्कार करेंगे, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं. मौके पर तौकिर आलम, मंटू कुमार, मो. आसिफ आगा, मिथलेश पासवान, मिशाल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में संवेदक मौजूद थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!