Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

महुआ चुनने को लेकर विवाद में दंपति गंभीर रूप से घायल

बालूमाथ (लातेहार)।  बारियातू थाना क्षेत्र के दाढा पंचायत के  डुमरा में शुक्रवार को महुआ चुनने लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. बाद में यह विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, इसमें एक दंपति समेंत कई परिजन घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बोलवा उरांव (55) और उनकी पार्वती देवी (50) अपने घर के अन्‍य सदस्‍य नरेश उरांव,  ,अमलेश उरांव, प्रकाश उरांव, एवं राजपति कुमारी के साथ महुआ चुन रही थी. आरोप है कि इसी दौरान गांव के अनिल उरांव, राजेश उरांव, सिपेंद्र उरांव, पवन उरांव, कालेश्वर गंझू, विकाश गंझू, अनुज गंझू, निरंजन गंझू एवं जीतन लोहार वहां पहुंचे और उन पर लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से मारपीट शुरू कर दिया. इस घटना में बोलवा उरांव व उनकी पत्‍नी समेंत अन्‍य लोग घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद बोलवा उरांव और पार्वती देवी सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया गया.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!