लातेहार। गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को एनसीसी कंपनी द्वारा शिवपुरी में नए एलटी केबल में कनेक्शन बॉक्स लगाने तथा सर्विस वायर को नए कनेक्शन बॉक्स से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।इस कार्य के कारण सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शिवपुरी, लातेहार की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता ने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य सुबह 11 बजे से पहले पूरा कर लें, ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।