लातेहार। भाजपा नेत्री सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की ने बुधवार को चतरा सांसद कालीचरण सिंह के लातेहार आगमन पर एक आवेदन सौंप कर कई योजनाओं की मंजूरी दिलाने का आग्रह किया है. उन्होने अपने ज्ञापन में कहा है कि नगर पंचायत अंतर्गत शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए आवागमन सुविधाजनक बनाना आवश्यक है. शहर अक्सर जाम की समस्या से जूझता है. श्रीमती तिर्की ने नगर पंचायत वार्ड नंबर 13 के गणेश चौक (अंबाटीकर कालीकरण पथ-पुल) से नहर के किनारे होते हुए पहाड़पुर रोड तक पीसीसी चेयरमैन पथ एवं हेवी आरसीसी नाली (स्लैब सहित) का निर्माण तथा चाला टोंका चौक (आंगनबाड़ी केंद्र, चंदनडीह) से सिंह मोड़ होते हुए पहाड़पुर मोड़ तक पीसीसी चेयरमैन पथ एवं हेवी आरसीसी नाली का निर्माण कराने का आग्रह किया है. इसके अलावा उन्होने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों को जोड़ने वाले संपर्क पथों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है. उन्होने समाहरणालय द्वारा एनएच-39 से समाहरणालय के पथ व बासाओड़ा -बालिका छात्रावास, सीएम उच्च विद्यालय, लातेहार के चहारदिवारी होते हुए बस पड़ाव तथा धरमपुर-कालीकरण पथ तक संपर्क पथ का निर्माण कराने, परिसदन भवन एनएच-39 से अनुमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, प्रधान न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त के आवास होते हुए बासाओड़ा पथ तक संपर्क पथ निर्माण, अम्बाटीकर वार्ड नंबर 13 स्थित महावीर मंदिर से कालीकरण पथ होते हुए ग्राम रेहड़ा से नवादा कालीकरण पथ व पावर ग्रिड तक संपर्क पथ बनाने, माको डाक बंगला मोड़ से कालीकरण पथ से उच्च विद्यालय करकट होते हुए एनएच-39 संपर्क पथ बनाने,एनएच-39 बसंत विहार चौक से चंदनडीह अखरा, बसंत विहार पथ होते हुए चाला टोंका चौक से गणेश चौक-अम्बाटीकर कालीकरण पथ, बाईपास पथ पंपू कल से सामुदायिक भवन, ब्रह्मकुमारी आश्रम, बहेराटांड़़ से बाईपास तक कालीकरण पथ निमार्ण समेंत कई योजनाओं की मंजूरी दिलाने का आग्रह किया है. इसके अलावा उन्होने पोलिटेक्निक रोड–उदयपुर –आरागुंडी पंचायत को जोड़ने वाली वैकल्पिक पथ तथा नाली निर्माण सहित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की मांग की है. उन्होने संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजकर डीएमएफटी मद से योजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है. उन्होने कहा कि इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से शहर के विभिन्न हिस्सों के बीच आवागमन सुगम होने के साथ-साथ विद्यालय, सरकारी कार्यालय, धार्मिक स्थलों और आवासीय क्षेत्रों तक पहुंच बेहतर होगी. सांसद ने सभी आवेदनोंं को अग्रतर कार्रवाई के लिए उपायुक्त, लातेहार को अग्रसातरित किया है.