लातेहार। थाना क्षेत्र के उपर बानपुर इलाके मे एक महिला का शव फांसी के फंदे से झूलता बरामद किया गया है. महिला की शिनाख्त उपर बानपुर गांव निवासी करमदेव सिंह की पत्नी लालमणि देवी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि उक्त महिला की मानसिक स्थिति सही नहीं थी और वह लगातार बीमार व अवसाद मे रहती थी. मंगलवार को घर मे अकेले होने के कारण उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार करमा पूजा को ले कर करमदेव सिंह करम डाली लाने जंगल की ओर गया थे. जब वह जंगल से वापस अपने घर लौटे तो अपनी पत्नी को फांसी के फंदे से झूलता पाया. इसकेे बाद उन्होने सदर थाना पुलिस और स्थानीय वार्ड पार्षद को दी. घटना के बाद से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है. गांव में भी मातम पसरा है.