momos 1
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

डीडीसी ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

  • मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं को गति दे कर पूर्ण करने का दिया निर्देश

लातेहार। उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग के तहत मनरेगा से संचालित विभिन्न विकास और आवास योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को बेहतर कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के अनुरूप राज्य सरकार के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया. मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में ज्यादा से ज्यादा मानव दिवस सृजित करते हुए ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं को गति के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं सुनियोजित तरीके से कराएं, ताकि सभी योग्य लोगों को इसका लाभ मिल सके. इसके अतिरिक्त उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंडों में चल रहे योजनाओं के कार्य प्रगति की क्रमवार जानकारी ली और लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना,अंबेडकर आवास योजना और अबुआ आवास योजना की प्रगति की समीक्षा के क्रम में लंबित योजना में तेजी लाने तथा विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड स्तर पर माइक्रो प्लान बनाकर कार्य करने कि बात कही. पीएम आवास योजना (ग्रामीण) कि समीक्षा के क्रम में उन्होंने नें लक्ष्य निर्धारित कर अपूर्ण आवास निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की बात कही. बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी के अलावा जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अन्‍य संबंधित अधिकारी जुड़े थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!