mahesh singh banner new nn
राज्‍यलातेहार

राज्य स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान दिलाने की मांग

बालूमाथ (लातेहार)। झारखंड आंदोलनकारियों को मान-सम्मान दिलाने की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारी मंच, बालूमाथ प्रखंंड  की एक बैठक अध्यक्ष महावीर उरांव की अध्यक्षता में पड़हा राजा भवन मे आयोजित की गयी. बैठक में  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य स्थापना दिवस समारोह के मौके पर बालूमाथ प्रखंड के चिह्नित सभी आंदोलनकारियों को ताम्रपत्र और प्रतीक चिह्न देने की मांग की गई.

Advertisement

आंदोलनकारियों ने एक स्वर से कहा की इसके लिए जिला स्तर पर समारोह आयोजित कर उपायुक्त के माध्यम से आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाना चाहिए. बैठक मे अध्यक्ष महावीर उरांव ने यह भी कहा कि जिस तरह स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्र स्तर पर मान्यता मिली है, उसी तरह झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को भी उचित सम्मान मिलना चाहिए.

Advertisement

इस बैठक मे मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी संतोष कुमार सिन्हा, राजेश उरांव, शकिल जैदी, योगेन्द्र उरांव, महेश उरांव,रमेश उरांव, ब्रह्मदेव उरांव, शिबु उरांव, परमेश्वर उरांव, जयपाल उरांव, बुधदेव उरांव, रति उरांव, जयलाल उरांव, रामेश्वर उरांव, बाबु लाल उरांव,रंगलाल उरांव, भुनेश्वर गंझू,सोमा उरांव राजेंद्र उरांव, बुधदेव उरांव,लखन उरांव,रूपन उरांव,सोमा उरांव सहित दर्जनों आंदोलनकारी उपस्थित थे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!