dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया वज्र गृह व मतगणना केंद्र का निरीक्षण

लातेहार। नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 की तैयारियों के निमित्त पॉलिटेक्निक कॉलेज,लातेहार स्थित वज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना हॉल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को मतगणना कार्य के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधि-व्यवस्था एवं अन्य जरुरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के द्वारा कॉलेज में स्थित कमरों, पार्किंग व्यवस्था, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को बज्रगृह सह मतगणना केंद्र नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं पेयजल, शौचालय तथा विद्युत सहित अन्य सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया. मौके पर परियोजना निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह पंचायती राज पदाधिकारी श्रेयांश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत प्रशासन और पुलिस के कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button