लातेहार। साप्ताहिक शुक्रवारीय जन शिकायत निवारण में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामणों की समस्यायें सुनी और निराकरण का भरोसा दिया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी अपनी समस्यायें रखी. उपायुक्त ने कहा कि सभी शिकायत व समस्याओं की जांच करा कर शीघ्र ही समाधान किया जायेगा. उन्होने आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया और इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का निर्देश दिया. उपायुक्त जन शिकायत निवारण में आये आवेदनो को गंभीरता से लेने एवं संवेदनशील हो कर समाधान करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से बिजली बिल माफ करने, धान अधिप्राप्ति के बाद भुगतान नहीं होने व स्थानांतरण संबंधित जुड़े आवेदन आये.