mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

उपायुक्‍त की कार्रवाई: लातेहार में साक्षी गैस सर्विस का कार्यालय सील

लातेहार। उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने जिला वासियों को निर्बाध रूप से गैस उपलब्‍ध कराने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. गुरूवार को उपायुक्‍त ने गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इसी क्रम में शहर के रेलवे स्‍टेशन रोड मे अवस्थित साक्षी भारत गैस एजेंसी के कार्यालय को उपायुक्‍त के निर्देश के बाद सील कर दिया गया है. इस संबंध जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ने बताया कि उक्‍त एजेंसी के द्वारा कोई अद्यतन जानकारी नहीं दी जा रही थी. एजेंसी से उज्‍जवला गैस व अन्‍य गैस उपभोक्‍ताओं की सूची व संख्‍या और अन्‍य वांछित दस्‍तावेजों मांग की गयी थी. जो एजेंसी समय पर उपलब्‍ध नहीं करा पाया. डीएसओ श्री राम ने आगे बताया कि जिले में रसोई गैस की कालाबाजारी किसी भी प्रकार बदरास्‍त नहीं की जायेगी. उन्‍होने बताया कि जिले में कार्मशियल गैस कनेक्‍शनों की भी जांच की जायेगी. कहा कि होटलों में घरेलु गैस सिलिंंडर इस्‍तेमाल करने की सूचना भी मिल रही है. ऐसे होटल व अन्‍य व्‍यवसायिक परिसरों की जांच की जायेगी, जहां रसोई गैस का इस्‍तेेेमाल किया जाता है. उन्‍होने कहा क‍ि जिले में पर्याप्‍त रसोई गैस है, इसे ले कर उपभोक्‍ताओ को पैनिक होने की जरूरत नहीं है. बता दें कि उपायुक्‍त ने कहा कि किसी भी कीमत पर रसोई गैस की कालाबाजारी नहीं होनी चाहिए और लोगो को समय पर रसोई गैस मिलना चाहिए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!