लातेहार। उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की के द्वारा सदर प्रखंड सभागार में प्रखण्ड के 132 बीएलओ एवं 14 बीएलओ पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया। श्रीमती मड़की ने उन्हें नोशनल हाउस नंबर,मैपिंग कार्य के सम्बन्ध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया. बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक के विभिन्न समस्याओ एवं शंकाओ का समाधान किया गया. सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक को नोशनल हाउस नंबर में किस प्रकार मकानों को नोशनल हाउस नंबर आवंटन करना है, किस मकान को नोशनल हाउस नंबर नहीं देना है विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया. साथ हीं अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की अद्यतन सूची तैयार करने, मैपिंग कार्य में मतदाताओं की जाँच किस प्रकार करनी है के सम्बन्ध में बताया गया. सदर प्रखंड के बीडीओ मनोज कुमार तिवारी द्वारा भी एसआईआर से संबंधित कई जानकारी दी गई. उन्हें निर्धारित समय में सारे कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय के मनोज कुमार चंदन कुमार पांडे, आलोक कुमार दुबे, सतेंद्र उरांव, अतुल कुमार, पवन कुमार यादव, माया पांडे, पूनम देवी, अनुपमा केरकेट्टा, ओम प्रकाश प्रसाद, दिनेश प्रसाद, मनीष कुमार और राकेश रौशन समेत लातेहार प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मी उपस्थित थें.