Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

लातेहार। शुक्रवार को अचानक मौसम ने करवट ली और दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने पूरे इलाके को तरोताजा कर दिया. पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी है. बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया. बारिश शुरू होते ही लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए. बच्चों में खासा उत्साह देखा गया, जहां वे बारिश में भीगते और खेलते दिखे. शहर के निचले इलाकों में पानी भरने के कारण आवागमन प्रभावित हुआ, लेकिन इसके बावजूद लोगों के चेहरे पर राहत साफ झलक रही थी.

हालांकि कई किसानों ने बताया कि बेमौसम इस बारिश से महुआ की फसल को नुकसान होगा. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह मौसम में बदलाव बना रह सकता है और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!