Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

ईद को लेकर बाजारों में रौनक, खरीदारी में जुटे लोग

लातेहार। मुस्लिमों के पवित्र त्योहार ईद-उल-फित्र के मौके पर लातेहार जिला मुख्‍यालय एवं अन्‍य प्रखंडों में के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. सुबह से लेकर देर शाम तक लोगों की भीड़ बाजारों में देखी जा रही है. इनमें महिलायें एवं बच्‍चों की संख्‍या अधिक है. बाजारों के कपड़े, जूते-चप्पल, टोपी, इत्र और सेवइयों की दुकानों पर खासी भीड़ देखी जा रही है. दुकानदारों के अनुसार इस बार ईद को लेकर ग्राहकों में खास उत्साह है.

लोग अपने परिवार के लिए नए कपड़े, बच्चों के लिए खास परिधान और घरों के लिए मिठाइयों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. खासकर शाम के समय बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है. जिससे पूरे इलाके में त्योहार का माहौल बन गया है. बाजार में सजी रंग-बिरंगी दुकानों और लाइटिंग ने माहौल को और भी आकर्षक बना दिया है. बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह है और वे अपने पसंदीदा कपड़े व सामान खरीदते नजर आ रहे हैं. स्थानीय प्रशासन भी बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है. पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मना सकें. ईद के इस खास मौके पर जिले के सभी बाजार पूरी तरह से उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!