लातेहार
पुलिस उप महानिरीक्षक ने रामनवमी को ले कर अधिकारियों के साथ बैठक की
सुरक्षा के चाक चौबंद व्यव्स्था कर ने का दिया निर्देश


उन्होने साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया. कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सद्भाव में विघ्न उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरूद्ध विधिसम्मत प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई करें. पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने बताया कि जिले साइबर सेल 24 घंटे सोशल मीडिया की निगरानी कर रहा है. ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जिनसे सांप्रदायिक सोहार्द बिगड़ने का अंदेशा है. उन्होने कहा कि आम नागरिक किसी भी प्रकार की सहायता के लिए या आपात स्थिति में सूचना देने के लिए जिले स्तर पर 24 घंटे कार्यरत कंट्रोल रूम नंबर 06565–247981 पर अथवा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 08987796308 पर कॉल कर सूचनायें साझा कर सकते हैं.
उन्होंने जुलुस के दौरान अभद्र व भड़काउ गाने नहीं बजाये इसके लिए डीजे संचालक से बॉन्ड भरवा लेने का निर्देश दिया. डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों केे साथ जिला नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया और कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया.