lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

एआईएमआईएम की बैठक में जिला कमिटि का विस्‍तार

लातेहार। शनिवार को स्‍थानीय माको डाक बंगला में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम) की एक बैठक महासचिव मो सरफराज की अध्‍यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में जिला अध्‍यक्ष मोहम्मद शाहबाज के निर्देश पर जिला कमिटि का विस्‍तार किया गया. सर्वसम्‍मति से जिला कमिटि का महासचिव कामेश्‍वर यादव और जिला उपाध्‍यक्ष मो शमीम अंसारी, नब्‍बू भुईयां, उपेंद्र भुईयां, मुकेश भुईयां को बनाया गया. जबकि दिनेश राम को जिला सदस्‍यता प्रभारी बनाया गया है. बैठक में री-एडमिशन के नाम पर नीजि विद्यालयों मे की जा रही अवैध वसूली को बंद करने की मांग की गयी. एआईएमआईएम नेता श्रवण पासवान ने अंचल कार्यालय में व्‍याप्‍त मनमानी व धांधली पर चर्चा की. जिला महासचिव मो सरफराज ने बालुमाथ में नो इंट्री लगाने की मांग की. कहा कि कोयला परिवहन करने वाली हाइवा वाहन से आये दिन दुर्घटनायें होती है. इसमें कई लाग असमय मारे जाते हैं. बैठक में कहा गया कि झामुमो ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रत्‍येक वर्ष पांच लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की बात कही थी,लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया. इसके अलावा ओबीसी के छात्र व छात्राओं को पिछले दो वर्षों से छात्रवृत‍ि नहीं दी गयी है. बैठक में कई लोगो ने एआईएमआईएम की सदस्‍यता ग्रहण की.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!