maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

राशन कार्ड धारियों का डोर टू डोर ई-केवाईसी कराया जायेगा: डीसी

RPD NEWलातेहार। उपायुक्त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभुकों का शत प्रतिशत आधार सीडिंग सुनिश्चित किये जाने का आदेश जारी किया गया है. लातेहार शहरी सहित सभी प्रखंडों के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को राशन कार्डधारी के निवास स्थान पर जाकर शत प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी करने का निर्देश दिया गया है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित पीला एवं गुलाबी राशन कार्डधारियों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी तय समय पर पूरा कराने के लिए जिले में  21 से 27 मार्च तक ई-केवाईसी सप्ताह का आयोजन जायेगा. इसे ले कर राशन कार्ड धारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से 19 मार्च को उपायुक्त के द्वारा समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

Avdertisementcar new

इस दौरान मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के सभी लाभुकों का से ई-केवाईसी पूर्ण किये जाने के लिए 31 मार्च की तीथि निर्धारित है. इसके तहत 21 से 27 मार्च तक .ई-केवाईसी सप्ताह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.  ई-केवाईसी संपन्न करने के दौरान मृत लाभुकों के नाम के समक्ष कॉलम 8 में ई-केवाईसी सम्पन्न नहीं होने के कारण मृत लिखेंगे एवं उसके परिवार के किसी सदस्य का हस्ताक्षर संपुष्टि हेतु प्राप्त करेंगे.ई-केवाईसी सम्पन्न कराने के दौरान राशन कार्ड में अंकित मोबाईल नम्बर को भी सत्‍यापित किया जायेगा.

Avdertisement

यदि मोबाईल नंंबर  बदल गया है तो नया मोबाईल नंबर अंकित करेगें. यदि परिवार के किसी सदस्य का आधार नंबर सीडेड नहीं है तो आधार नंंबर सिंडिंग किया जायेगा. इसके अलावा अन्‍य त्रुटियां एवं सुझाव प्रविष्‍ट किये जायेगें.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!