WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

जनकल्‍याणकारी योजनाओ को जरूरतमंद तक पहुंचायें: डीसी

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति तथा कार्य निष्पादन में आ रही समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में सर्वप्रथम जन शिकायत निवारण से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक के दौरान जनसेतु पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं उन पर की गई कार्रवाई की प्रखंडवार समीक्षा की गई. विभिन्न प्रखंडों में लंबित मामलों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा पोर्टल पर अद्यतन प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में  लघु सिंचाई विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पथ प्रमंडल, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति विभाग, वन प्रमंडल, नगर पंचायत, जेएसएलपीएस, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और लक्ष्य के विरुद्ध उपलब्धियों की जानकारी ली गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता  सलमान जफर खिजरी, डीएलओ, लातेहार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, एलआरडीसी अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी चदन कुमार आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!