लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय मैदान में शनिवार से सात दिवसीय सर्वरोग निवारण योग शविर का शुभारंभ किया गया. इसका उदघाटन पलामू प्रमंडल के योग प्रभारी राजीव शरण, महिला योग प्रमंडल प्रभारी ममता, मनिका पतंजलि योग पीठ प्रभारी वृंद बिहारी प्रसाद यादव, स्वाभिमान भारत के मनिका प्रभारी बैजनाथ प्रसाद व राजमणि प्रसाद यादव आदि ने संयुक्त रूप से किया. शिविर को संबोधित करते हुए श्री शरण ने कहा कि योग से असाध्य रोग तक ठीक हो सकते हैं. उन्होने योग व प्रणायाम को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करने सलाह दी और कहा कि योग हमारे भारत वर्ष की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है. आज तो पूरा विश्व योग के महत्व को समझ रहा है. वहीं महिला योग प्रमंडल प्रभारी ममता जी ने कहा कि अगर आप रोजाना एक घंटा योग व प्रणाम करते हैं तो कई रोगों से बचे रह सकते हैं. शिविर में बीपी, शुगर, थायराइड, कान, गला व पेट के गैस आदि बीमारियों की जानकारी दी गयी और उनका योग के माध्यम से उपचार के उपाय बताये गये. योग शिविर में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. महिलाओं के लिए मनिका के लोहिया भवन में प्रात: पांच बजे से योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है.