dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

हेमंत सरकार ने हार के डर से दलगत चुनाव नहीं कराए: शाहदेव

Oplus_131072

लातेहार। भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने नगर निकाय चुनावों में हार के डर से दलगत चुनाव नहीं कराये. उन्‍होने कहा क‍ि अगर सरकार ने दलगत चुनाव कराये होते तो झारखंड की 80 प्रतिशत से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत होती. श्री शाहदेव गुरूवार को नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित नगर अध्‍यक्ष पद के प्रत्‍याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय में प्रेस से बात कर रहे थे. उन्‍होने आगे कहा कि पिछले दो नगर निकाय चुनाव ईवीएम से कराये गये. लेकिन इस बार चुनाव बैलेट पेपर से कराये जा रहे हैं, इसमें धांधली से इंंकार नहीं किया जा सकता है. उन्‍होने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये.

उन्‍होने कहा क‍ि इस सरकार का पूरा सिस्‍टम भ्रष्‍टाचार में डुबा हुआ है. उन्‍होने इस सरकार को घपला और घोटाला वाली सरकार बताया और कहा कि दस हजार करोड़ रूपये के खर्च का कोई लेखा जोखा नहीं दे पा रही है. उन्‍होने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में बहन बेटियों के साथ बलात्‍कार हो रहे हैं. लगातार हत्‍यायें हो रही है. मुख्‍यमंत्री के तमाम करीबी जेल की हवा खा चुके हैं. श्री शाहदेव ने महेश सिंह को युवा एवं कमर्ठ एवं राष्‍ट्रवादी प्रत्‍याशी बताया और उन्‍हें विजयी बनाने की अपील की. उन्‍होने कहा कि महेश सिंह की प्राथमिकताओं मे नगर क्षेत्र से होल्डिंग टैक्‍स को कम या समाप्‍त करना शामिल है और इसके लिए जो भी कानूनी कदम उठाना पड़ेगा, उसे उठाया जायेगा. उन्‍होने महेश सिंह की अन्‍य प्राथमिकताओं से लोगों को अवगत कराया.

महेश सिंह ने कहा कि अगर नगर की जनता उन्‍हें मौका देती है तो वे लोगों की उम्‍मीदों पर खरा उतरगें. उन्‍होने कहा कि उनके घोषणा पत्र में किये गये हर वायदे को वे पूरा करेगें और लातेहार को स्‍वस्‍च्‍छ, सुंदर व विकसित बनायेगें. मौके पर भाजपा प्रदेश परिषद सदस्‍य राजधनी प्रसाद यादव जिला अध्‍यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्‍यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्‍यक्ष सह चुनाव संयोजक राकेश दुबे, लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद, भाजपा नगर अध्‍यक्ष विवेक चंद्रवंशी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button