लातेहार। शहर के माको मोड़ निवासी एवं पतंजलि योग समिति, लातेहार के पूर्व जिला अध्यक्ष रामहरि प्रसाद के पिता बृजमोहन साव (92) का निधन रविवार को हो गया. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैृतक गांव आन (चंदवा) में किया जायेगा. श्री प्रसाद ने बताया कि उनके पिता उम्र जनित बीमारी से ग्रसित थे और रांची केे एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. सोमवार की सुबह उन्होने अंतिम सांस ली. श्री प्रसाद के पिता के निधन पर पतजंलि योग समिति, लातेहार के जिला अध्यक्ष लाल रणविजय नाथ शाहदेव, श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के संरक्षक महेंद्र प्रसाद गुप्ता, अभिनंदन प्रसाद, नवल किशोर प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद शौंडिक, त्रिभुवन पांडेय, विनोद कुमार साहू, सुभाष प्रसाद, भोला प्रसाद, अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, अधिवक्ता संजय कुमार, सुनील कुमार, नवीन कुमार गुप्ता, बीमा अभिकर्ता बद्री प्रसाद, महिला पतंजलि की जिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, आशीष टैगोर, राजू रंजन सिंह, उपेंद्र प्रसाद, राजीव कुमार, रंजीत कुमार, रविंद्र प्रजापति, राजू प्रसाद, संतोष प्रसाद, पंकज प्रसाद, संजय प्रसाद, रामदेव प्रसाद, उज्जवल साहू, आकाश जायसवाल आदि ने शोक प्रकट किया है.