WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडबरवाडीहलातेहार

पंचमुखी शिव मंदिर मार्ग पर बह रहा नाली का गंदा पानी, श्रद्धालुओं व राहगीरों की बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से इस समस्या से निजाद दिलाने की मांग की

बरवाडीह (लातेहार)। बरवाडीह बाजार में स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर इन दिनों नाली का गंदा पानी बहने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर लगातार गंदा पानी जमा रहने के कारण मार्ग की स्थिति बदहाल हो गई है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से नाली की समुचित सफाई नहीं होने तथा जल निकासी की व्यवस्था कमजोर रहने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है. मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन सड़क पर बह रहे गंदे पानी के कारण उन्हें मजबूरी में उसी रास्ते से गुजरना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है. वहीं बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर रूप धारण कर लेती है. सड़क पर फिसलन बढ़ जाने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से अविलंब नाली की सफाई कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है. उनका कहना है कि पंचमुखी शिव मंदिर क्षेत्र बरवाडीह की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को राहत मिल सके तथा मंदिर मार्ग को स्वच्छ और सुगम बनाया जा सके.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह ( लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!