Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबरवाडीह

मनिका विधायक ने सड़क व उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की रखी आधारशिला

लातेहार/बरवाडीह। रामनवमी के महाअष्टमी के अवसर पर गुरुवार को रामचंद्र सिंह, विधायक मनिका विधानसभा, ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए कई योजनाओं का शिलान्यास किया। विधायक ने सबसे पहले केचकी पंचायत में बखोरीडेरा स्कूल से औरंगा नदी तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके पश्चात पंचायत के लालीमाटी टोला में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी गई।इसके बाद विधायक ने मंगरा पंचायत में स्टेशन रोड स्थित पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं अत्यंत आवश्यक हैं। इन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सड़क और स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी, एसडीपीओ भरत राम, सीओ लवकेश सिंह, बीडीओ रेशमा रेखा मिंज, थाना प्रभारी अनुराग कुमार, मुखिया बुद्धेश्वर सिंह, हेस अंसारी, सईद अंसारी, दीपू तिवारी, अनिल सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह, युवा नेता विजय बहादुर सिंह, शमशुल अंसारी, दिलावर अंसारी, अनवर अंसारी, सुदेश्वर पासवान, उमेश प्रसाद, राजू प्रसाद समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!