लातेहार। जिले में अफीम एवं अन्य मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी रोकने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है. ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और उनकी धर पकड़ के लिए लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम मे चार मई को जिले की बारियातू थाना में दर्ज दो मामलों के चार आरोपियों को पकड़ कर पुलिस ने जेल भेज दिया है. बारियातू थाना कांड संख्या 77/24 दिनांक 28.12.24 के प्राथमिक अभियुक्त फुलेश्वर गंझू उर्फ फुुुुुलदेव गंझू पिता गंदौरी गंझू को गिरफ्तार जेेल भेज दिया है. वह बारियातू थाना क्षेत्र के लेबराही (जावाबार) का रहने वाला है. उस पर धारा-15(C) /17(C)/ 18(B)/25 एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध अफीम (पोस्ता) की खेती करने के आरोप है और साल 2024 से फरार चल रहा था. इसके अलावा पुलिस ने बारियातू थाना कांड संख्या 20/25 फरार आरोपी रूपलाल यादव पिता सोहर यादव एवं राकेश साव उर्फ राकेश कुमार साहू पिता कुल्लू साव (दोनो बांदु, लावालौंग, चतरा) तथा शंकर तूरी पिता लालदेव तूरी ( लेबराही , जावाबार) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इन सभी पर अफीम व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने का आरोप है.