Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

नक्‍सलियों के पुर्नवास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: एसपी 

लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि नक्‍सलियो के पुर्नवास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. उन्‍होने आगे कहा कि सरकार की नयी दिशा आत्‍मसमपर्ण नीति के तहत आत्‍मसपमर्ण कर चुके नक्‍सली व उनके परिजनों को सरेंडर पॉलिसी का लाभ मिल रहा है. श्री गौरव सोमवार को पुलिस मुख्‍यालय के सभागार में आत्‍मसमर्पण कर चुके नक्‍सली और उसके परिवार को मिलने वाले देय लाभ एवं उनकी समस्‍याओं का निराकरण हेतु आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्‍होने आगे बताया सरकारी नई दिशा आत्‍मसमपर्ण नीति से प्रभावित हो कर लातेहार जिले के 51 नक्‍सलियों ने आत्‍मसमपर्ण कर दिया है. आसपास के जिलों के नक्‍सलियों ने भी सरेंडर किया है.

उन्‍होने बताया कि आज की इस बैठक में 16 आत्‍मसमपर्ण कर चुके  नक्‍सली व उनके परिजनों ने भाग लिया है. बैठक में आत्‍मसमपर्ण कर चुके नक्‍सली व उनके परिजनों को दिये जाने वाले लाभों की चर्चा की गयी. एसपी ने बताया कि उन्‍हें कई लाभ दे दिये गये हैं और जो लाभ अभी तक नहीं दिये जा सके हैं, उन्‍हें शीघ्र ही दे दिया जायेगा. उन्‍होने बताया कि इसके लिए जिले के विभिन्‍न थाना क्षेत्रो में बैठक कर आत्‍मसमपर्ण कर चुके नक्‍सली व उनके परिजनों से संवाद स्‍थापित कर उनकी समस्‍याओं को जानने व समझने का प्रयास किया गया. बैठक में एसडीपीओ अरविंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, अंचल अधिकारी नंद कुमार राम, सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्‍हा समेंत कई पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!