mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
बालुमाथराज्‍य

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन

बालुमाथ ( लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को विश्व गर्भनिरोधक दिवस के अवसर पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. प्रकाश बड़ाईक ने किया. मौके पर डॉ. बड़ाईक ने कहा कि गर्भावस्था जरूरत है, मजबूरी नहीं. भारतीय समाज में अक्सर गर्भधारण को ईश्वर की इच्छा, उपहार या किस्मत से जोड़कर देखा जाता है. जिसके कारण कई बार परिवार में लगातार बच्चे जन्म लेते हैं. लेकिन अधिक बच्चे न सिर्फ परिवार पर बोझ बनते हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधा उत्पन्न करते हैं.

Advertisement

इससे बच्चों की शिक्षा, पोषण और जीवन स्तर प्रभावित होता है. उन्होंने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि गर्भनिरोधक उपाय अपनाना न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि यह परिवार और समाज के संतुलित विकास के लिए भी जरूरी है. इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं के बीच गर्भनिरोधक गोलियों का वितरण के साथ परिवार नियोजन से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button