लातेहार। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भगतू नगेसिया ने शुक्रवार को स्टेशन रोड में विशाल विद्यालय के पास अपने चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया. इसका उदघाटन नंदलाल प्रसाद ने किया. बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वे नगर पंचायत क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं. उन्होंने होल्डिंग टैक्स में कमी, पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, प्रत्येक गली में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तथा जर्जर लाइटों की शीघ्र मरम्मत को अपनी प्राथमिकता बताया. इसके अलावा नियमित कचरा उठाव, जगह-जगह डस्टबिन की व्यवस्था, नालियों का निर्माण एवं सफाई, वृद्धा पेंशन योजना के लाभुकों की समस्याओं के समाधान तथा नगर पंचायत के समग्र सुंदरीकरण को भी अपने प्रमुख चुनावी मुद्दों में शामिल किया.
उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर पंचायत क्षेत्र में पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था स्थापित की जाएगी. इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे.