lps
sri ram
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
अपराधलातेहार

ऑनलाइन गेम में पैसे हारने पर पिता ने डांटा तो नाबालिग ने जहर खाया 

 लातेहार। ऑनलाइन गेम में पैसे हारने पर जब पिता ने अपने नाबालिग बेटे को डांटा तो उसने गुस्‍से में आ कर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया. घटना जिले के बालुथाना क्षेत्र के शेरेगड़ा ग्राम की है. जानकारी के अनुसार गांव अजीत यादव (13)  पिता बालकिशुन यादव को पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन गेम खेलने की लत गयी थी. वह इसमें लगातार पैसे लगा रहा था और हार रहा था. उसके पिता को इसकी जानकारी नहीं थी. लेकिन जब गुरूवार को करीब दो हजार रूपये ऑनलाइन गेम में कट जाने की जानकारी उसके पिता को मिली तो उन्‍होने बच्चे को डांट दिया. डांट से आहत होकर बच्चे ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!