Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

पलामू आयुक्त से मिले झामुमो नेता अफजल अंसारी, पदभार ग्रहण पर दी बधाई

बरवाडीह अंचल अधिकारी के रवैये की उच्चस्तरीय जांच की मांग

लातेहार। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरीय वरीय नेता एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल अंसारी ने शुक्रवार को पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से मुलाकात कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी. इस अवसर पर उन्होंने आयुक्त को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. मुलाकात के दौरान अफजल अंसारी ने बरवाडीह अंचल अधिकारी लोकेश सिंह के कार्यशैली को लेकर गंभीर आपत्ति जताई. उन्होंने आयुक्त को अवगत कराया कि अंचल अधिकारी पर आम जनता के साथ कठोर एवं अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगते रहे हैं. उन्होंने कहा कि कभी पब्लिक से दुर्व्यवहार तो कभी वाहन से सब्जी रौंद देने जैसी घटनाएं चर्चा में रही हैं. हाल के दिनों में इंटर परीक्षा के दौरान एक छात्र को कथित रूप से थप्पड़ मारने का मामला भी सामने आया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है.  अफजल अंसारी ने आयुक्त से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पद पर आसीन अधिकारियों का व्यवहार संवेदनशील और जवाबदेह होना चाहिए. इनका व्यवहार जनप्रतिनिधियों के साथ भी सही नहीं है. इस संबंध में आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!