Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

अंचलाधिकारी पर छात्र को पीटने का आरोप, पिता ने ज्ञापन सौंप कर जांच की मांग की

लातेहार। जिले के बरवाडीह अंचल अधिकारी लवकेश सिंह पर प्रखंड छिपादोहर स्थित संत मरियम मिडिल स्कूल परीक्षा केंद्र में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान एक 16 वर्षीय छात्र के साथ कथित रूप से मारपीट करने का आरोप लगा है. इस संबंध में पीड़ि‍त छात्र के पिता राजेश्वर यादव ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, लातेहार को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने आवेदन में कहा है कि परीक्षा केंद्र जैसे संवेदनशील स्थल पर इस प्रकार की घटना न केवल एक छात्र के अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों में भी भय का वातावरण पैदा करती है. उन्होंने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव से भी पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अंचल अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में बाल संरक्षण पदाधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि मामले को ले कर  आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कराई जाएगी. उधर, अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने इस आरोप को निराधार बताया. उन्‍होने कहा क‍ि उनके द्वारा किसी भी छात्र को पीटा नहीं गया है.  बता दें कि इंटर की परीक्षा के दौरान 12 जनवरी को अंचल अधिकारी उक्‍त विद्यालय में निरीक्षण के लिए  पहुंचे थे. इसी दौरान परीक्षा कक्ष की पहली पंक्ति में बैठे छात्र मनदीप यादव (16) को  थप्पड़ जड़ देने का आरोप है. अंचलाधिकारी के इस कार्रवाई पर स्‍थानीय लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. झामुमो नेता अफजल अंसारी ने पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय से मुलाकात कर इस घटना की जानकारी दी है. वहीं केड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लालमन उरांव ने भी अंचल अधिकारी के इस कथित बर्ताव पर कड़ी नाराजगी जताई है. सत्ताधारी दल सहित अन्य राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं और विभिन्न छात्र संगठनों ने भी घटना को गंभीर बताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!